हमारे बारे मे जानें

हिंदी.टेक के बारे मे :-

तकनीक सम्बंधित हिंदी भाषी हिंदी डॉट टेक वेबसाइट पर आप सभी पाठकों का स्वागत है हिंदी.टेक पर हमारा निरंतर प्रयास है की हमारे पाठकों को यहाँ सरल हिंदी भाषा में तकनीक सम्बंधित लेख पढ़ने को मिलें, जिनका दायरा रोजमर्रा की आवश्यकता वाली तकनिकी जानकारियों तक फैला हो या फिर यूँ कहें की सिर्फ वहीँ तक सिमित हो जहाँ तक आम जीवन की आवश्यकता वाली तकनीक के ज्ञान की जरुरत है। उच्च तकनिक सम्बधित शिक्षा और जानकारियां विश्वविद्यालयों में या फिर इसरो तथा नासा जैसे उच्च कोटि संस्थानों में ही प्राप्त होगी 🙂

हमारा एक अन्य ब्लॉग Hindi.Blog हिंदी पाठकों को समर्पित है जहाँ हम विभिन्न विषयों पर लिखते है, जबकि हिंदी.टेक केवल तकनीक सम्बंधित विषयों को ही कवर करता है।

हिंदी.टेक
हिंदी.टेक

हिंदी.टेक की शुरुआत :-

हमारी शुरुआत की कहानी बहुत ही साधारण है, हमने विभिन्न देशी-विदेशी भाषाओँ में टेक्नोलॉजी से सम्बंधित ब्लॉग व वेबसाइट देखे तो हमें भी लगा की भारत में सबसे बड़े भू-भाग पर बोले जाने वाली भाषा हिंदी में भी एक अच्छी तकनीक सम्बन्धी वेबसाइट बने जो पूर्ण रूप से  पाठकों की रूचि और रुझान पर केंद्रित हो। इंटरनेट पटल पर पहले से बहुत अच्छी-अच्छी हिंदी वेबसाइट हैं, हम उसी श्रृंखला में एक और कड़ी हैं।

विषय सूचि :

हिंदी.टेक वेबसाइट पर उपलब्ध विभिन्न विषयों की संक्षिप्त सूचि निम्न प्रकार से है :

  1. वर्डप्रेस
  2. वेब होस्टिंग
  3. एस.इ.ओ
  4. लेखन
  5. गैजेट्स
  6. ऑनलाइन आय
  7. अन्य टेक टिप्स

उपरोक्त के अलावा तकनीक सम्बंधित अन्य बहुत से गौण विषयों पर भी यहाँ अकसर लिखा जाता है।

गुणवत्ता नियम :-

यहाँ पर लेखों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाता है, क्योंकि अकसर देखा गया है की हिंदी टेक्निकल लेखक या तो अत्यधिक शुद्ध शब्दों का इस्तेमाल करते हैं या फिर रोमन शब्दों की मिलावट वाली हिंदी का सहारा लेते हैं। जैसे की ऊपर लिखा है हम यहाँ पर हिंदी में लिखते जरूर हैं पर भाषा को बोलचाल वाली शैली तक ही रखने का प्रयास करते हैं। लेखों को लिखते वक़्त कीवर्ड रीसर्च पर विशेष ध्यान दिया जाता है, जिसका केंद्रबिंदु सदैव पाठकों की पसंद और नापसंद रहती है।

हमारा उद्देश्य :-

इस वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य पाठकों के इर्दगिर्द ही सिमित है, यहाँ लिखे लेखों द्वारा आम भारतियों को इंटरनेट तकनीक से रूबरू कराना और स्वयं भी साथ-साथ रोज़ कुछ नया सीखना ही परम ध्येय है । इसके अलावा हम इस वेबसाइट पर विज्ञापनों व एफिलिएट लिंको द्वारा रेवेन्यू जेनेरेट करने की कोशिश भी करते हैं जिससे हमारे वेबसाइट मेंटेनेंस से जुड़े मासिक ख़र्चे भी अर्जित होते रहें।

भविष्य की योजना :-

हमारी हार्दिक इच्छा है की हिंदी.टेक की तरह ही भारत की अन्य सभी भाषाओँ में भी ऐसे तकनीक ब्लॉग व वेबसाइट बनें जिनसे हमारी युवा पीढ़ी आपस में टेक्नोलॉजी ज्ञान का आदान प्रदान कर सके। यह अपने आप में एक बहुत बड़ा कार्य है जिसके लिए हिंदी.टेक अपनी तरफ से यथा सम्भव सहयोग के लिए कृत संकल्प है।

तमिल, मलयालम, कन्नड़, तेलगु, बांग्ला, पंजाबी , मराठी , असमिया , ओड़िया व अन्य भारतीय भाषाओँ के लेखक बेहिचक हमसे संपर्क कर सकते हैं.